कैलिफोर्निया। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली के स्टॉकटन शहर में रविवार शाम जन्मदिन समारोह में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना में कम से कम 10 अन्य लोगों को गोली है। यह वारदात स्टॉकटन से करीब छह मील उत्तर में ल्यूसिल एवेन्यू के पास शाम करीब छह बजे हुई।
सीएनएन और सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट में पुलिस और सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस के हवाले से घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और शेरिफ ऑफिस का कहना है कि संदिग्ध फरार है। शेरिफ ऑफिस की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने बताया कि गोलीबारी ल्यूसिल एवेन्यू के पास डेयरी क्वीन के पीछे एक बैंक्वेट हॉल में हुई। बैंक्वेट हॉल में पारिवारिक समारोह चल रहा था। गोली लगने से घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा, ''शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि घात लगाकर गोलीबारी की गई। इस समय जानकारी बहुत ही सीमित है।'' उन्होंने कहा कि शेरिफ ऑफिस जांच कर रहा है।
स्टॉकटन के वाइस मेयर जेसन ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, गोलीबारी एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में हुई। इसमें परिवार और अन्य कुछ करीबी मित्र शामिल थे। ब्रेंट ने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

प्राथमिक शिक्षा से बदलेगा समाज, हर पंचायत में बनेगा आदर्श स्कूल: सीएम माझी

दिल्ली में वोटर पंजीकरण तेज, अब तक मिले 2.96 लाख फॉर्म-6: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विश्व व्यापार रिपोर्ट 2026 पर शांगहाई में संगोष्ठी, चीनी संस्करण जारी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रविचंद्रन स्मरण संभालेंगे कर्नाटक की कमान, पाटिल, सिसोदिया और पांडे की वापसी

कंबोडिया में 'चीन का शासन और विश्व विकास' वैश्विक संवाद का विशेष सत्र आयोजित

महाराष्ट्र सरकार का निर्देश: सूखा प्रभावित तालुकों में बनें स्वास्थ्य समितियां और सीएम राहत कोष प्रकोष्ठ

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रेलियाई युवा छात्रों को उत्तर पत्र भेजा

'वुचन की प्रतिबद्धता' से समझें इंटरनेट के विकास और शासन का चीनी समाधान

आईएसएल: स्टॉपेज-टाइम में सोहम वार्ष्णेय का गोल, बेंगलुरु एफसी ने एफसी गोवा को 2-1 से हराया



