उत्तरकाशी। पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क और गर्तांगली के गेट रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब 1 अप्रैल 2026 को ही सैलानी पार्क की सैर कर पाएंगे। इस बार पार्क में सैलानियों की संख्या के साथ कमाई का भी नया रिकॉर्ड बना। पार्क को प्रवेश शुल्क के रूप में 80 लाख 96 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर, भैरवघाटी नेलांग बैरियर और गर्तांगली को जाने वाले लंका पुल बैरियर पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके बाद तीनों गेट बंद कर दिए गए। इस बार पार्क के साथ गर्तांगली की सैर को भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। गोमुख और तपोवन क्षेत्र में भी सैलानियों की अच्छी आमद रही। पर्वतारोहण करने वाले विदेशी पर्वतारोहियों की संख्या भी संतोषजनक रही।
गंगोत्री नेशनल पार्क उप निदेशक हरीश नेगी ने कहा कि इस बार पार्क प्रशासन की अच्छी खासी आमदनी भी हुई है। इस बार पार्क को प्रवेश शुल्क के रूप में 80 लाख 96 हजार 750 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस बार डेढ़ महीने तक धराली हर्षिल वैली में आई भीषण आपदा के चलते सैलानी कम जरूर पहुंचे लेकिर आई गत वर्षों की अपेक्षा लेकिन राजस्व में वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 में करीब 31546 सैलानी पहुंचे थे। जिनसे 8511,600 की आय हुई थी। वर्ष 2022 में 28,500 और 2023 में 31 हजार से अधिक सैलानी सैर को पहुंचे थे। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में 50 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं,जिससे वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नेगी ने बताया सैलानियों के लिए पार्क के गेट अब 1 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। गंगोत्री नेशनल पार्क,उत्तरकाशी रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने कहा कि इस सीजन में बड़ी संख्या में सैलानी गंगोत्री नेशनल पार्क के पर्यटन स्थलों की सैर करने पहुंचे हैं। सैलानियों की संख्या के साथ राजस्व का भी रिकॉर्ड बना है।
उल्लेखनीय कि गंगोत्री नेशनल पार्क के कपाट हर साल सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण बंद कर दिए जाते हैं ताकि पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र देश का तीसरा सबसे बड़ा पार्क है। पार्क क्षेत्र में हिम तेंदुए,अरगली भेड़, भालू व लाल लोमड़ी जैसे कई दुर्लभ जीवों का घर है। यहां विभिन्न प्रकार के पक्षियों जैसे कई वन्यजीव पाए जाते हैं। पर्यटक आसानी से उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले इन जीवों का दीदार करते हैं। यही वजह है कि पार्क क्षेत्र में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने की पीएम मोदी की सराहना, भारत के सहयोग के लिए जताया आभार

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया दौरा

शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' के कैप्टन एटली से कहा, 'चलिए कुछ और जादू करते हैं'

एसआईआर और वोट चोरी पर प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में संसद में बहस हो: रविदास मेहरोत्रा

सूखा प्रभावित किसानों की दीपावली नहीं होगी फीकी, शिवसेना ने बांटी 7.69 लाख राशन किट

सबको दीपावली मनाने दीजिए, सबको ईद मनाने दीजिए, यही देश की सुंदरता है : अनूप जलोटा

केरल: डॉक्टर को इलाज के बहाने फ्लैट बुलाकर पीटा, मलयालम अभिनेत्री समेत 3 गिरफ्तार

दीपावली से पहले कर्नाटक सरकार ने किसानों को दी सूखा राहत की पहली किस्त, दूसरी किस्त भी जल्द होगी जारी

गुजरात: बिरसा मुंडा जयंती समारोह के दौरान 32,000 से अधिक आदिवासी लाभार्थियों को 1,500 करोड़ रुपए मिलेंगे







