नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर और पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से मुलाकात कर अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की है।
हरभजन सिंह ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर के विस्तार की मांग करते हुए कहा कि कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के लिए सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया आधुनिक टर्मिनल भवन भी बनाया जाना चाहिए। हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब से इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की मांग अभी भी बहुत ज्यादा है और इसे बेहतर एयर लिंक के जरिए पूरा करने की जरूरत है। सीधी उड़ानों के अभाव में यात्रियों को दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। इसके अलावा, हरभजन सिंह ने जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू करने पर भी विचार करने का आग्रह किया।
हरभजन सिंह के सभी मांगों पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है।
हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद बने। उच्च सदन का सदस्य बनने के बाद से ही हरभजन सिंह को पंजाब से जुड़ी समस्याओं पर मुखर देखा गया है। मुद्दा कृषि का हो या फिर हाल ही में आई बाढ़ का, हरभजन बेहद सक्रिय दिखे हैं। पंजाब में खेल की संस्कृति को और मजबूत करने के लिए भी हरभजन सिंह प्रयासरत रहे हैं।
पंजाब के लोग कनाडा, जर्मनी, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड जैसी जगहों पर बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार होने की स्थिति में राज्य की एक बड़ी आबादी को सुविधा मिलेगी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश में खाद वितरण को लेकर कमलनाथ का निशाना, बोले- सर्वर फेल और ई-टोकन सिस्टम से किसान परेशान

ईरान ने भूमिगत मिसाइल और ड्रोन उत्पादन केंद्र बनाने का किया दावा, मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ाने पर जोर

मध्य प्रदेश: खजुराहो पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली

'कांग्रेसियों के दिल में कल भी बाबर था और आज भी,' सोनिया गांधी पर बरसे भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी

बिहारियों और भगवान श्रीराम के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे कांग्रेस: संजय सरावगी

यमन की राजधानी सना के पास हवाई हमलों में 11 लोगों की मौत, मलबे में दबे लोग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश टंग, चोट बनी वजह

राहुल और अखिलेश सिर्फ परिवार की राजनीति करते हैं, हमारी प्राथमिकता राष्ट्र : भूपेंद्र सिंह चौधरी

मुसलमान अब अवसरवाद की राजनीति समझ चुका है, साजिद रशीदी ने सोनिया गांधी और अखिलेश पर साधा निशाना







