Tuesday, March 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल के न्यू मार्केट में होली की धूम, फरसे वाली पिचकारी और हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग

भोपाल के न्यू मार्केट में होली की धूम, फरसे वाली पिचकारी और हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग

Post Media
News Logo
PeptechTime
3 मार्च 2026, 01:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। देशभर में होली की रौनक के बीच राजधानी भोपाल भी रंग-गुलाल से सराबोर नजर आ रही है। शहर के न्यू मार्केट भोपाल में इस बार होली पर खास तरह की पिचकारियां और गुलाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। दुकानदार अनिल कुमार प्रजापति के मुताबिक इस बार बाजार में मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ी है और लोग भी चाइना के सामान की बजाय स्वदेशी उत्पादों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


इस बार बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा भगवान परशुराम के फरसे की तरह दिखने वाली पिचकारी की है, जिसे बच्चे और युवा खासा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पब्जी ग्रेनेड की तरह दिखने वाला गुलाल भी खूब बिक रहा है, जिसमें से गुलाल पटाखे की तरह बाहर निकलता है। कोल्ड ड्रिंक की बोतल जैसे दिखने वाले गुलाल पैक—कोकाकोला और थम्सअप स्टाइल—भी युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।


भोपाल में इस बार हर्बल गुलाल की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। लोग केमिकल रंगों से बचते हुए प्राकृतिक और हर्बल कलर्स खरीद रहे हैं। साथ ही बालों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए रंग-बिरंगी विग भी बाजार में खूब बिक रही हैं। कुल मिलाकर इस बार होली के बाजार में नए ट्रेंड और स्वदेशी उत्पादों की धूम देखने को मिल रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)