Saturday, February 21, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश​भिंडभिंड में भीषण सड़क हादसा: बस और ईको वैन की आमने-सामने भिड़ंत में 5 की मौत, 6 घायल गंभीर

भिंड में भीषण सड़क हादसा: बस और ईको वैन की आमने-सामने भिड़ंत में 5 की मौत, 6 घायल गंभीर

Post Media
News Logo
PeptechTime
21 फ़रवरी 2026, 05:33 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भिंड, अक्षय जोशी। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छींमका गांव के पास बस और ईको वैन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको वैन पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए।


हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, ग्वालियर से भिंड की ओर आ रही ईको वैन में सवारियां थीं, जबकि भिंड से ग्वालियर जा रही बस से टकराई। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि टक्कर के कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


मृतकों की पहचान
पुलिस ने अब तक तीन मृतकों की शिनाख्त कर ली है:

प्रदीप शिवहरे (पुत्र रामप्रकाश), निवासी फूप

अतुल शिवहरे, निवासी फूप

जगदीश भदौरिया, निवासी स्योड़ा गांव, अकोड़ा

बाकी दो मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर परिजनों का पता लगा रही है।


घायलों के नाम (जानकारी के अनुसार):

केतु पुत्र संतोष (10 वर्ष), निवासी मोरोली

संतोष पुत्र कल्याण (37 वर्ष), निवासी मोरोली

मेवाराम पुत्र बाबूराम (61 वर्ष), निवासी धार का पुरा, गोहद

रमलाक्खन पुत्र भागीरथ (59 वर्ष), निवासी मेहगांव

मीरा पत्नी सुरेंद्र (61 वर्ष), निवासी भिंड

सुखवीर पुत्र/श्री (50 वर्ष), निवासी कल्याणपुरा, भिंड


हादसे का कारण


पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे वाली जगह पर अंधा मोड़ है। संभवतः दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर इतनी जोरदार हुई। हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)