Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ापेंच टाइगर रिजर्व से सटे गुमतरा में दिखा विशाल बाघ, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

पेंच टाइगर रिजर्व से सटे गुमतरा में दिखा विशाल बाघ, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 11:41 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। पेंच टाइगर रिजर्व से लगे इलाके में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले गुमतरा गांव में शुक्रवार सुबह एक विशाल बाघ को गांव के निकट घूमते हुए देखा गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ गांव के बहुत करीब खेतों और आसपास के क्षेत्र में टहल रहा था, जिसके बाद लोग घरों में कैद हो गए और बाहर निकलने से डरने लगे।


सबसे पहले गांव निवासी आयुष रघुवंशी ने बाघ को देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित गति से मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। टीम ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं, बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाघ की मौजूदगी की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।


गुमतरा गांव पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटा हुआ है, जहां वन्य जीवों की आवाजाही आम बात है, लेकिन बाघ का इतने करीब आना ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वन विभाग की टीम लगातार बाघ की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है और आसपास के जंगलों व गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)