Tuesday, March 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशहिज्बुल्लाह के ड्रोन को आईडीएफ ने किया ढेर, दक्षिणी लेबनान में अलर्ट जारी

हिज्बुल्लाह के ड्रोन को आईडीएफ ने किया ढेर, दक्षिणी लेबनान में अलर्ट जारी

Post Media
News Logo
PeptechTime
3 मार्च 2026, 10:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

तेल अवीव। इजरायल एक तरफ अमेरिका के साथ मिलकर ईरान से युद्ध कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिणी लेबनान में मौजूद हिज्बुल्लाह के खिलाफ भी ऑपरेशन चला रहा है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने जानकारी दी है कि उन्होंने लेबनान की ओर से दागे गए दो ड्रोन को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही आईडीएफ ने लेबनान में दक्षिण इलाके में रहने वाले लोगों को चेतावनी भी जारी की है।


आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बेरूत के दक्षिणी इलाकों में रहने वालों के लिए, खासकर हारेट ह्रेइक इलाके में रहने वालों के लिए चेतावनी है। मानचित्र पर लाल रंग से मार्क की गई बिल्डिंग और आस-पास की बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों के लिए आप हिज्बुल्लाह से जुड़ी जगहों के पास हैं।"


आईडीएफ ने कहा, "अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए, आपको इन बिल्डिंग को तुरंत खाली करना होगा और मानचित्र के अनुसार इनसे कम से कम 300 मीटर की दूरी पर रहना होगा।"


इसके साथ ही, एक अन्य पोस्ट में इजरायली एयरफोर्स ने जानकारी दी है कि आईएएफ ने लेबनान की तरफ से दागे गए दो ड्रोन को ढेर कर दिया। आईडीएफ ने लिखा, पश्चिमी गैलिली एयरस्पेस में मंगलवार सुबह 4:43 बजे ड्रोन की घुसपैठ के अलर्ट सक्रिय होने के बाद एयरफोर्स ने लेबनान की दिशा से इजरायली इलाके में आए दो ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया। इसके अलावा, गुश एट्जियन में सुबह 4:37 बजे एक अलर्ट एक्टिवेट हुआ, जो गलत था।


अल जजीरा के अनुसार बेरूत के दहियाह उपनगर के हारेट हरेक इलाके में इजरायल के नए हमले किए हैं। इजरायली सेना ने दहियाह के अल हदथ इलाके में लोगों को हटने का आदेश भी दिया है। इस इलाके को हिज्बुल्लाह का सपोर्ट बेस माना जाता है।


हिज्बुल्लाह ने इससे पहले कहा था कि उसने उत्तरी इजरायल में रमत डेविड एयरबेस पर हमला किया। उसने मंगलवार सुबह ड्रोन के झुंड तैनात करके बेस पर रडार साइट्स और कंट्रोल रूम को निशाना बनाया। साथ ही, उसने लेबनान के कई इलाकों पर इजरायल के जानलेवा हमलों का बदला लेने के लिए यह हमला किया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)