छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। भोपाल लोकायुक्त संभाग की विशेष टीम ने वन विभाग के एसडीओ संजीव शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया है। इसी मामले के तहत विशेष अनुमति और सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई शुरू की गई है।
दो ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
लोकायुक्त डीएसपी अजय मिश्रा ने जानकारी दी कि एसडीओ संजीव शर्मा पचमढ़ी में पदस्थ हैं। लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमों ने उनके छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास और पचमढ़ी स्थित आवास पर एक साथ पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
घर पर ही मिले एसडीओ संजीव शर्मा
ये भी पढ़ें




छापामार कार्रवाई के दौरान वन विभाग के एसडीओ संजीव शर्मा अपने छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर ही उपस्थित पाए गए। टीम उनसे और उनके परिजनों से जुड़े आर्थिक मामलों की पूछताछ कर रही है।
दस्तावेजों और बैंक खातों की हो रही जांच
लोकायुक्त की टीमें संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों के विवरण, चल-अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति का पूरा खुलासा हो सकेगा।

















