सतना, सजल कुमार रजक ।सतना के श्री साई लोटस सिटी में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में भक्ति का माहौल छाया रहा जब स्टाफ और श्रद्धालुओं ने मिलकर निर्माण, शिल्प और तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान भगवान को पुष्प अर्पित किए गए और आरती उतारी गई। सभी उपस्थित लोगों ने सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में श्री साई लोटस सिटी का समस्त स्टाफ शामिल हुआ और पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं और स्टाफ सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और शिल्प कला का अधिष्ठाता देवता माना जाता है और उनकी जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना की सदियों पुरानी परंपरा है। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
श्री साई लोटस सिटी में श्रद्धा और उत्साह से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती
00:00/01:33

Saurabh Shukla
19 सितंबर 2026, 09:47 pm IST
Saurabh Shukla19 सितंबर 2026, 09:47 pm IST
Latest News

आरती साहा: महज 11 साल की उम्र में ओलंपिक डेब्यू, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला

एशियन गेम्स: भारतीय महिला स्कीट टीम ने जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, परिनाज ने 'बेहतर ट्रेनिंग सपोर्ट' को श्रेय दिया

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और जेप्टो पर शुरू की दंडात्मक कार्रवाई

आईआईटी बॉम्बे में फिर शुरू हुईं रेगुलर क्लासेस, कैंपस में कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं

दक्षिण अफ्रीका में भीषण गोलीबारी, 11 लोगों की मौत और तीन घायल

यूपी की तर्ज पर काम कर रही दिल्ली सरकार, शालीमार मस्जिद पर कार्रवाई गलत: मौलाना शहाबुद्दीन

पहला टेस्ट: कुशाग्र का 'शतक', शम्स का 'चौका', ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे दिन तक भारतीय टीम की पकड़ में मैच

सुपर अल नीनो के कारण भारत में 15,800 अतिरिक्त मौतें: रिपोर्ट

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई, चेयरमैन समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर




