नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 6.98 लाख मतदाता 580 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। इनमें 26 महिला उम्मीदवार हैं। वोटों की गिनती बुधवार 3 दिसंबर को होगी।
मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।
एमसीडी के कई पार्षदों ने इसी वर्ष फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी और इनमें से कुछ पार्षद विधायक बन गए। चुनावी जीत के बाद उन्होंने नगर निगम के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्षदों के इस्तीफा देने से खाली हुए वार्डों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं।इन सीटों पर मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है।
जिन वार्डों में उप चुनाव हो रहे हैं उनमें मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। इनमें से 9 वार्डों में भाजपा और 3 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद थे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने सीएम विजय की सरकार गिराने की साजिश के आरोपों को खारिज किया

'ज्ञानेश कुमार को कहां छिपा रखा है', तेजस्वी यादव ने भाजपा की पदयात्रा पर उठाए सवाल

जयपुर से जुड़ीं फ्लोरिडा से जीतीं भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य की जड़ें, प्रवासी भारतीयों में खुशी की लहर

'कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं': पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मिले विदेश सचिव विक्रम मिस्री, पीएम मोदी का संदेश पहुंचाया

हमीरपुर: सड़क के लिए नंगे पांव कलेक्ट्रेट पहुंचे थे बच्चे, अब उन्हीं के हाथों हुआ भूमि पूजन

फर्जी यूनेस्को टैग वाले दुर्गा पूजा पास मामले में मास आर्ट के अधिकारी ध्रुवज्योति बसु भेजे गए पुलिस हिरासत में

सेबी ने करेंसी डेरिवेटिव्स नियम आसान किए, 5 मिलियन डॉलर की सीमा तय की







