छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। तेलंगाना के गोसमहल से विधायक टी. राजा सिंह ने सोमवार को छिंदवाड़ा में आयोजित हिंदू गर्जना रैली के बाद विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा—“वंदे मातरम गाना होगा, वरना यहां से जाना होगा।
रैली को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि कई नेता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग भाषा और प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं। अपने ऊपर हुए कथित हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा—“अगर कोई मेरी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले, लेकिन अगर मैं बच गया तो सख्त जवाब दूंगा।” उन्होंने “नो केस, नो FIR” की मांग भी रखी।
टी. राजा सिंह ने आगे कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें मानती है तो उनके समर्थक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कभी उनका शासन आया तो “एक आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम” दिया जाएगा।
सभा के दौरान विधायक ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने खुद को उनका “जीजा” बताते हुए कहा कि ओवैसी बंधु हमेशा उनकी चिंता करते हैं।
टीपू सुल्तान को नायक बताए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि टीपू सुल्तान ने केवल अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़े। उन्होंने कहा—“वह टीपू सुल्तान नहीं, टीपू शैतान है।”
इस पूरे मामले पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

