नई दिल्ली। अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग (एनसीएससी) ने सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'ए' राजपत्रित गैर-मंत्रालयी में डेप्युटेशन (शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट सहित) के आधार पर निदेशक (डायरेक्टर) सहित विभिन्न 11 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है। एनसीएससी की ओर से जारी 11 रिक्तियों में निदेशक के 3, विधि अधिकारी का 1, सहायक निदेशक के 5, अनुसंधान अधिकारी का 1 और लेखापाल का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित विज्ञापन के प्रकाशन के तारीख से 60 दिनों के अंदर यानी 11 दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से निदेशक के लिए सोशल वर्क, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान, सामाजिक मानव विज्ञान, व्यावहारिक मानव विज्ञान, सांख्यिकी, मनोविज्ञान, भूगोल या गणित (सांख्यिकी के साथ) में मास्टर डिग्री और समाज कल्याण के क्षेत्र में सर्वेक्षण या शोध करने का आठ वर्षों का अनुभव, जिसमें डेटा का विश्लेषण और रिपोर्ट तैयार करना शामिल हो।
विधि अधिकारी के लिए कानून में मास्टर डिग्री और कानून के क्षेत्र में पांच वर्ष का शिक्षण और/या शोध अनुभव; या कानून में बैचलर डिग्री और कानून के क्षेत्र में सात वर्ष का शिक्षण और/या शोध अनुभव।
सहायक निदेशक के लिए सोशल वर्क, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान, सामाजिक मानव विज्ञान, व्यावहारिक मानव विज्ञान, सांख्यिकी, मनोविज्ञान, भूगोल या गणित (सांख्यिकी के साथ) में मास्टर डिग्री और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सर्वेक्षण या शोध करने का तीन वर्ष का अनुभव, जिसमें डेटा का विश्लेषण और रिपोर्ट तैयार करना शामिल हो।
अनुसंधान अधिकारी के लिए सोशल वर्क, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान, सामाजिक मानव विज्ञान, व्यावहारिक मानव विज्ञान, सांख्यिकी, मनोविज्ञान, भूगोल या गणित (सांख्यिकी के साथ) में मास्टर डिग्री और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सर्वेक्षण या शोध करने का दो वर्ष का अनुभव, जिसमें डेटा का विश्लेषण और रिपोर्ट तैयार करना शामिल हो।
लेखापाल के लिए केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा के वरिष्ठ सचिवालय सहायक, जिनके पास 8 वर्ष की नियमित सेवा हो और जिन्होंने 'इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्रेटेरिएट ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट' या इसके समकक्ष किसी संस्थान से नकद और लेखा कार्य का प्रशिक्षण लिया हो तथा जिनके पास नकद, लेखा और बजट कार्यों में 2 वर्ष का अनुभव हो, आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 35,400 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे उचित माध्यम से एनसीएससी पते पर तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।
अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनसीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।













