भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) राजेश कुमार हिंगणकर (भापुसे) की संविदा सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय, वल्लभ भवन से मुख्य सचिव अनुराग जैन (नाम आदेशानुसार) के हवाले से जारी आदेश (क्रमांक F-1/1/2/0009/2024-GAD-7(3)-01(GAD)) के तहत, राज्य शासन द्वारा राजेश कुमार हिंगणकर की संविदा नियुक्ति को 01 नवंबर, 2026 से प्रभावी रूप से बढ़ाया गया है। यह सेवा विस्तार आगामी एक वर्ष अथवा शासन के अन्य आगामी आदेश (जो भी पहले हो) तक के लिए मान्य रहेगा।


शर्तें पूर्ववत रहेंगी लागू

जारी आदेश के अनुसार, संविदा नियुक्ति से संबंधित सभी सेवा शर्तें पूर्व में 04 दिसंबर, 2024 को जारी आदेश के आधार पर ही यथावत लागू रहेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित कर दी गई है।


RajeshOrder