छिंदवाड़ा में एआई से अश्लील फोटो वायरल, दो नाबालिग आरोपी

Advertisement
छिंदवाड़ा। में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग लड़कों ने परिचित नाबालिग लड़कियों की सामान्य तस्वीरों को एआई की मदद से अश्लील रूप में तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले आपत्तिजनक तस्वीरें दोस्तों के साथ साझा कीं और बाद में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दीं। तस्वीरें वायरल होने पर पीड़ित नाबालिगों ने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन व डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तस्वीरें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने अभिभावकों व युवाओं से सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।
