इंदौर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत से गिरी 25 वर्षीय महिला, हालत गंभीर

Advertisement
इंदौर,रविकांत वर्मा। शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बहुमंजिला इमारत की बालकनी में कपड़े सुखाते समय 25 वर्षीय शिफा अब्बासी अचानक संतुलन खो बैठीं और नीचे गिर गईं। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला को गिरते हुए देखा जा सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब शिफा अब्बासी अपने घर की बालकनी में कपड़े सुखा रही थीं। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरीं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
घटना के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऊंची इमारतों की बालकनी में काम करते समय सावधानी बरतें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
