नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'चैत्र नवरात्रि' शुरू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "देशभर के मेरे परिवारजनों को नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं। शक्ति की आराधना का यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले। जय अंबे जगदंबे मां।"
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए नवरात्रि को लेकर कहा, "नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा का विधान है। उनके आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में संयम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही कामना है।"
उन्होंने संस्कृत सुभाषित में लिखा, "वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।" सुभाषित में कहा गया है, "जो भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली हैं, जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है, जो वृषभ पर आरूढ़ हैं और हाथ में त्रिशूल धारण करती हैं, उन यशस्विनी देवी शैलपुत्री की मैं वंदना करता हूं।"
पीएम मोदी ने एक भजन भी शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जगतजननी मां दुर्गा के चरणों में कोटि-कोटि देशवासियों की ओर से मेरा नमन और वंदन। नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मां से विनती है कि वे हर किसी को अपने स्नेह और अनुकंपा का आशीर्वाद प्रदान करें। जय माता दी।"
इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे।"
वहीं, उन्होंने गुड़ी पड़वा की भी शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा, "गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सुंदर त्योहार नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है, जो अपने साथ नई ऊर्जा, आशा और नए अवसरों का संदेश लेकर आता है। कामना है कि आने वाला वर्ष आप सभी के लिए खुशियों, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य से भरा हो। यह हममें से हर किसी को अटूट दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने, अपनी आकांक्षाओं को संवारने और सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करे।"
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

तेलंगाना सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को दे रही प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी फूल सिंह बोला-मैं नाबालिग हूं, मकोका कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

पहला टेस्ट: टेलर-बेनेट की शतकीय पारी के साथ जिम्बाब्वे ने बनाए 504 रन, अफगानिस्तान की सधी शुरुआत

सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

ट्राई ने टेलीकॉम सेक्टर में इंटरकनेक्शन फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए नए नियम जारी किए, 2027 से होंगे लागू

मानसिक स्वास्थ्य से उबर रहे मरीजों के 35,000 दीये बेचने में आगे आए गुजरात के उपमुख्यमंत्री

तेलंगाना कांग्रेस नेता ने गृह मंत्री शाह पर सूखा राहत सहायता न देने का आरोप लगाया

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से, राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी; अनुपूरक बजट और अहम संशोधन विधेयक होंगे पेश

दीपावली के दिन दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन सेवा रात 10 बजे शुरू होगी





