गुनौर, जीतेन्द्र रजक। नगर के लिए गर्व का विषय है कि गुनौर निवासी पुष्पेंद्र तिवारी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग में हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पुष्पेंद्र तिवारी, नंद किशोर तिवारी के पुत्र हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।


पुष्पेंद्र की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।


जैसे ही उनके चयन की सूचना नगरवासियों को मिली, परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर के गणमान्य नागरिकों ने कहा कि पुष्पेंद्र तिवारी की सफलता गुनौर के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।


सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि मेहनत की राह पर चलने वालों को सफलता अवश्य मिलती है और पुष्पेंद्र ने इसे सच साबित कर दिखाया है। गुनौर परिवार की ओर से भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।