महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम का विशेष तोहफा...!

PeptechTime
7 मार्च 2026, 04:00 pm IST
PeptechTime7 मार्च 2026, 04:00 pm IST
Advertisement
श्री काशी विश्वनाथ धाम में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्री काशी विश्वनाथ विशेष क्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दिन महिलाओं को मंदिर परिसर में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।
महिला श्रद्धालुओं को मंदिर के गेट नंबर 4बी से फ्री एंट्री दी जाएगी और उन्हें बिना किसी टिकट या शुल्क के बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की अनुमति होगी।
प्रशासन के अनुसार महिला दिवस के मौके पर उन महिलाओं को दर्शन के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी गोद में छोटे बच्चे हैं। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं, ताकि महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
