नौगांव। नगर के गल्ला मंडी के पास सोमवार को संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ हो गई। कथा के पहले दोपहर मे मनसा देवी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के मंदिरों, मुख्य बाजार से होते हुए कथा स्थल बालाजी निवास पहुंची। कथा के पहले दिन कथाव्यास महामंडलेश्व दीनबंधु दास जी महाराज ने कथा के महत्तम के बारे में बताया आखिरी में आरती हुई।
नगर के गल्ला मंडी के पास बालाजी निवास पर वृंदावन धाम से आये कथा व्यास महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन बाबूलाल साहू परिवार के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सोमवार की दोपहर के समय कथा प्रारंभ होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिलायें एवं युवती सर में कलश रखकर शामिल हुईं। कलश यात्रा में कथा व्यास महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी महाराज, संत शिवचैतन्य जी महाराज ऋषिकेश बग्गी में सवार होकर शामिल हुए। कलश यात्रा में बैंड, घोड़े, डीजे, के साथ साथ श्रीराम मंदिर, शिवलिंग और राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर, गणेश मंदिर, गिरधर लाल मंदिर, धनुषधारी, मां कर्मा बाई मंदिर होते हुए मुख्य बाजार से ईशानगर चौराहे कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक किया जायेगा। जिसमें पहले दिन सोमवार को कथा व्यास महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी महाराज के द्वारा भागवत कथा के महत्तम के बारे में बताया गया आखिरी में भागवत पुराण की आरती की गई।

