पन्ना, रोहित पाठक। सामाजिक समरसता, एकता और राष्ट्रवाद के संदेश के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रथयात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रथयात्रा के समानांतर सनातनियों की पदयात्रा भी जारी है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। सड़कों पर उमड़ रही भीड़ और महाराज श्री की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे लोगों के कारण यात्रा को लेकर व्यापक जनउत्साह नजर आ रहा है।
बागेश्वर महाराज ने अपने संदेश में सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए लोगों से जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भेदभाव दूर कर एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। उनका संदेश है कि समाज को बांटने वाली प्रवृत्तियों के बजाय राष्ट्र को जोड़ने वाले विचारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
महाराज श्री के संदेश में सामाजिक एकता और समरसता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उनके विचारों के अनुरूप जातिगत भेदभाव को समाप्त कर समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। सामाजिक समरसता को समाज की मजबूती और सामूहिक प्रगति का आधार बताते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की जा रही है।
बागेश्वर धाम के सेवादार पन्ना निवासी नीशु नायक ने बताया कि रथयात्रा के समानांतर निकल रही सनातनियों की पदयात्रा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरकर यात्रा में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। रथयात्रा में शामिल होने के साथ-साथ लोग महाराज श्री के दर्शन करने के लिए भी पहुंच रहे हैं। बागेश्वर महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा मार्ग पर साफ दिखाई दे रही है। रथयात्रा और पदयात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, जातिगत भेदभाव से मुक्ति और राष्ट्रहित के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रथ यात्रा की झलकियां
बागेश्वर महाराज की नसीहत:
सोशल मीडिया सुंदर दिखाता है समझदार नहीं।
लव जिहाद से सावधान रहें। वरना बाद में होगा पछतावा
अपने बच्चों को कार, व्यापार भले ही न दें मगर संस्कार जरुर दें ।
अगड़े पिछड़े की लड़ाई खराब कर रही सामाजिक ताना-बाना।
जातिवाद का जहर हिंदू ही हिंदू को बांट रहा।
देखिए खास तस्वीरें
आज का यात्रा मार्ग: दोपहर में पवई पड़ाव, रात को हटा में विश्राम
शपथ और पूजन के उपरांत सुसज्जित रथों और हजारों श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला अगले पड़ावों की ओर आगे बढ़ चला है। तय कार्यक्रम के अनुसार:
- दोपहर का पड़ाव: यात्रा दोपहर के समय पवई पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं के लिए अल्पविश्राम और स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।
- रात्रि विश्राम: पवई से प्रस्थान कर शाम तक यात्रा हटा (दमोह जिला) पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम और धर्म संवाद प्रस्तावित है।
5 दिनों में 5 जिलों का जनजागृति संकल्प
उल्लेखनीय है कि 5 दिनों तक चलने वाली यह 500 किलोमीटर की रथ यात्रा पांच जिलों से होकर गुजर रही है। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जा रहा है।
(नोट: बागेश्वर धाम सनातन हिन्दू एकता यात्रा 3.0 के पल-पल के लाइव अपडेट्स, वीडियो और स्वागत पड़ावों की ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ निरंतर बने रहें...)
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

























