Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ड्रोन से होगी निगरानी

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ड्रोन से होगी निगरानी

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 फ़रवरी 2026, 01:07 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर, रविकांत वर्मा । इंदौर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी शुरू करने का फैसला किया है। इसके जरिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


यातायात प्रभारी डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शहर के कई चौराहों पर बाइक सवार और कार चालक यातायात सिग्नल का पालन नहीं करते और नियमों की अनदेखी करते हैं। इसे रोकने के लिए अब चौराहों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।


डीसीपी त्रिपाठी के अनुसार, ड्रोन निगरानी से सिग्नल तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही चौराहों पर लगने वाले जाम का सर्वे भी किया जाएगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि शहर में किस समय और किन स्थानों पर सबसे अधिक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इसके आधार पर पुलिस जाम की समस्या दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।


उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से ओवर स्पीड, हिट एंड रन और रॉन्ग साइड चलने वालों पर भी कार्रवाई संभव होगी। यातायात पुलिस का मानना है कि इस नई व्यवस्था से सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)