पन्ना, मोहम्मद मुस्तकीम। अजयगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध बीते तीन दिनों में लगातार कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 44 लीटर कच्ची महुआ शराब और 203 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी बैग में शराब छिपाकर ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़कर उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया।
पन्ना पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ के निर्देशन में अजयगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मुखबिर तंत्र से मिल रही सूचनाओं के आधार पर लगातार दबिश दे रहे हैं। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

















