Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौर कुख्यात गुंडे की दहशत: युवती को किया प्रताड़ित, एसिड अटैक की धमकी से कांप उठा शहर

कुख्यात गुंडे की दहशत: युवती को किया प्रताड़ित, एसिड अटैक की धमकी से कांप उठा शहर

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 01:21 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा । पंडरीनाथ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के एक कुख्यात बदमाश का नाम लेकर एक युवती को लगातार प्रताड़ित और धमकाया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसे डराया-धमकाया, बल्कि विरोध करने पर “शहर के युवराज उस्ताद” का नाम लेकर खौफ दिखाया और चुप रहने के लिए एसिड फेंकने तक की धमकी दे डाली।


पीड़िता के अनुसार, धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उसने आखिरकार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी लगातार युवराज उस्ताद के नाम से डराता रहा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।


मामले में पंडरीनाथ थाना पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपी द्वारा डराने-धमकाने और एसिड अटैक की धमकी देने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और शहर में इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)