Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदबंगों ने कब्जाई जमीन, न्याय के लिए कलेक्ट्रेट की चौखट पर पहुंचा बेबस दिव्यांग

दबंगों ने कब्जाई जमीन, न्याय के लिए कलेक्ट्रेट की चौखट पर पहुंचा बेबस दिव्यांग

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 07:34 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,शिवम सोनी। छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक दिव्यांग व्यक्ति ने जमीन के बटवारे के विवाद को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि संयुक्त खाते की जमीन पर अन्य लोग जबरन कब्जा कर खेती कर रहे हैं और उसे उसके हिस्से की जमीन नहीं दी जा रही है। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टर कार्यालय के सामने अनशन करने को मजबूर होगा।


जानकारी के अनुसार तहसील बड़ामलहरा के ग्राम बंधा निवासी दिव्यांग गुलाब बदई मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम बंधा स्थित भूमि खसरा क्रमांक 1143, 1149, 1150, 1151, 1152 और 1153 कुल रकबा 0.7050 हेक्टेयर संयुक्त खाते में दर्ज है। इसके बावजूद गांव के ही कुछ लोग जबरन उस जमीन को जोत-बो रहे हैं और उन्हें उनके हिस्से की जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही है।


पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के ही गटिया पिता हल्के बदई, जीवनलाल पिता हल्के बदई और श्यामलाल द्वारा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और उन्हें खेती करने से रोका जा रहा है। इस मामले को लेकर तहसीलदार बड़ामलहरा के न्यायालय में बंटवारे का प्रकरण विचाराधीन है, लेकिन संबंधित पक्ष नोटिस लेने से भी इनकार कर रहे हैं और सुनवाई में भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिससे मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।


दिव्यांग गुलाब बदई ने बताया कि उन्होंने कई बार तहसीलदार कार्यालय में स्थगन आदेश जारी करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्टर कार्यालय के सामने अनशन करने को मजबूर होंगे।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)