भोपाल, जीतेन्द्र यादव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने एक बार फिर BJP और RSS पर जोरदार हमला बोला है। कैलाश विजयवर्गीय के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से कहते आए हैं कि RSS की नजर सिर्फ सत्ता पर है।
पीसी शर्मा ने आरोप लगाया,
“अधिकारी खुद को संघी बता रहे हैं। प्रशासन में केवल संघी भरे हुए हैं। सत्ता और पैसे के बल पर भीड़ बढ़ रही है। पूरा तंत्र भ्रष्ट हो गया है।”
वीरभूमि ट्रस्ट विवाद पर शांत स्वर
वीरभूमि ट्रस्ट मामले में दिग्विजय सिंह के बयान पर पीसी शर्मा ने नरम रुख अपनाते हुए कहा कि जीतू पटवारी को जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर उन्होंने बयान दिया। दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनके पास भी जानकारी होना स्वाभाविक है। पीसी शर्मा ने साफ किया कि मनमुटाव की कोई स्थिति नहीं है।
साइंस हाउस मामले में ED-CBI पर सवाल
साइंस हाउस मामले पर पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा,
“फंडा बहुत सिंपल है। ED, CBI सब उनका ही है। जहां से पैसा आ गया, वहीं टेंडर चल आया।”
पीसी शर्मा के इन तीखे बयानों ने भोपाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस अब इन मुद्दों को लेकर BJP सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए है।

