Tuesday, February 17, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरस्ट्रीट डॉग की शिकायत पर डॉक्टर को धमकी, खुद को D गैंग से जुड़ा बताया

स्ट्रीट डॉग की शिकायत पर डॉक्टर को धमकी, खुद को D गैंग से जुड़ा बताया

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 02:01 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। इंदौर में स्ट्रीट डॉग की शिकायत करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं से परेशान होकर एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर डॉक्टर नीरज ने नगर निगम की रेस्क्यू टीम से अस्पताल परिसर में मौजूद स्ट्रीट डॉग को पकड़ने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने हॉस्पिटल कैंपस से कुत्ते को पकड़कर ले जाया।


इसी कार्रवाई से नाराज होकर एक व्यक्ति ने डॉक्टर नीरज को फोन पर धमकी दी। कॉल करने वाले ने खुद को “D गैंग” से जुड़ा बताते हुए कहा— “दाऊ जी एक बार बोलते हैं तो बात समझ में आ जानी चाहिए। उम्र कितनी है तुम्हारी, शादी हो गई होगी, बच्चे भी होंगे… ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है।” कॉलर ने खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़ा बताया और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।


बताया जा रहा है कि इस पूरी बातचीत का ऑडियो सामने आ चुका है, जिसमें धमकी स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है। हालांकि प्रारंभिक जांच में कॉल को फर्जी माना जा रहा है। डॉक्टर नीरज ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान, कॉल की लोकेशन और कथित गैंग कनेक्शन की पुष्टि में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)