छतरपुर, विनोद मिश्रा। बमीठा थाना क्षेत्र में कूपी-अगरा तिगड्डा के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और 8 वर्षीय मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में महिला और बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाइक चालक को मामूली चोट पहुंची है।
जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र के ईमलहा गांव निवासी वीरेंद्र यादव (19 वर्ष) अपनी मौसी रामवती यादव और 8 वर्षीय आशू यादव को बाइक पर बैठाकर टीकमगढ़ गया था। वहां से वापस अपने गांव लौटते समय कूपी-अगरा तिगड्डा के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन क्रमांक MP 19 ZJ 2148 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में रामवती यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं मासूम आशू यादव के पैर में गंभीर चोट लगी है। बाइक चला रहे वीरेंद्र यादव को मामूली चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है।















