नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने मध्य प्रदेश में संगठन स्तर पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छतरपुर जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परमार सहित कुल 60 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित कर दिया है।

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति बनी निलंबन की वजह आईवाईसी (Indian Youth Congress) द्वारा जारी आधिकारिक निलंबन आदेश (Suspension Order) के अनुसार, दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम से गैरहाजिर रहने पर शीर्ष नेतृत्व ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया। अनुशासनहीनता और निर्देशों की अवहेलना को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह दंडात्मक कदम उठाया गया है।

60 पदाधिकारियों पर गिरी गाज जारी आदेश पत्र में कुल 60 युवा नेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है:

  • उपाध्यक्ष (Vice President): शिवराज यादव, राजवीर सिंह कुड़िया, योगिता सिंह परिहार, प्रमोद सिंह खरे और नीरज पटेल।
  • महासचिव (General Secretary): रोहित राजोरिया, राहुल हितेश ठाकुर, सुमन मौर्य, रिया पटेल सहित कुल 14 महासचिव।
  • सचिव (Secretary): प्रीयेश चौकाडे, राज नेमा, अभिषेक पांडे, पंकज सिंह राजपूत, शिवदीप रघुवंशी समेत कुल 32 सचिव।
  • जिला अध्यक्ष (District President): छतरपुर जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परमार के अलावा मैहर (सौरभ शर्मा), आगर (पृथ्वीराज चौहान), नीमच (मनमोहन शक्तावत), बुरहानपुर (अर्जुन जांगले), अनूपपुर (मानवेंद्र मिश्रा), गुना (पंचम भील), बड़वानी (आदित्य गोयल) और भिंड (मनीष पुरोहित) के जिला अध्यक्षों को भी निलंबित किया गया है।

प्रभारियों के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश इस निलंबन आदेश पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव शिवी सिंह चौहान, सह-प्रभारी रूपेश भदौरिया एवं सह-प्रभारी यज्ञवल्क्य श्रीकांत जिचकार के हस्ताक्षर हैं। पार्टी द्वारा एक साथ 60 पदाधिकारियों पर की गई इस कार्रवाई से प्रदेश युवा कांग्रेस के खेमे में हड़कंप मच गया है।