अमरपाटन,नरेन्द्र पटेल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीषमपुर में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां खेत से कटी गेहूं की फसल ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जाते समय अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से टकरा गई, जिससे चिंगारी उठी और फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी ट्रॉली सहित गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। बाद में ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसान दीनबंधु पटेल को भारी नुकसान हुआ है।
अमरपाटन में बिजली तार से टकराई ट्रॉली, गेहूं की फसल जलकर खाक
00:00/01:12

Saurabh Shukla
16 सितंबर 2026, 07:19 pm IST
Saurabh Shukla16 सितंबर 2026, 07:19 pm IST
Latest News

सरकारी भर्ती अलर्ट : बीटीएससी में 787 पदों पर आवेदन जारी, 23 अक्टूबर तक मौका

सनातन के लिए समर्पित है मेरा पूरा जीवन, धमकियों से नहीं डरूंगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

'अतिमनोहरम' के लिए प्रार्थनी संदीप ने पूरी की डबिंग, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर की तस्वीरें, कहा-बिताया हर पल यादगार

'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

यूएस-चीन बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष शॉन स्टीन के साथ साक्षात्कार

भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए, कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर पलटवार

एशियन गेम्स: भारतीय फैंस को झटका, शटलर आयुष शेट्टी का 'मेंस सिंगल्स' में सफर समाप्त




