Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीकटनी कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में हंगामा, परिवार ने दी आत्महत्या की धमकी

कटनी कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में हंगामा, परिवार ने दी आत्महत्या की धमकी

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 12:53 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी,सुमित कुमार। कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक परिवार ने अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा कर दिया। मामला नाली के पानी की निकासी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे परिवार पिछले कई वर्षों से परेशान है।


दरअसल पीर बाबा क्षेत्र निवासी कमोद प्रसाद विश्वकर्मा अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे थे।उनका आरोप है कि वह पिछले करीब पांच सालों से नाली के पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं और हर मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देते-देते थक चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि जब अधिकारियों द्वारा उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया तो कमोद प्रसाद विश्वकर्मा और उनका परिवार आक्रोशित हो गया।


इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। परिवार का कहना था कि जब न्याय ही नहीं मिल रहा है तो ऐसी जनसुनवाई का क्या मतलब है, इसे बंद कर देना चाहिए।इस दौरान कमोद प्रसाद की पत्नी भी अधिकारियों पर भड़क गई और अपनी नाराजगी जताने लगी। हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी कार्यालय से सीएसपी नेहा पचीसिया मौके पर पहुंचीं और समझाइश देकर किसी तरह मामले को शांत कराया।हंगामे के दौरान परिवार ने अधिकारियों के सामने आत्महत्या की धमकी भी दी, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने परिवार को समझाकर मामला शांत कराया है और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)