Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनअनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें 'द 50', इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें 'द 50', इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

Post Media
News Logo
Peptech Time
1 फ़रवरी 2026, 11:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू होने वाला है, जिसका नाम है 'द 50'। इसमें रोमांच, रणनीति, दोस्ती और सरप्राइज का तड़का है।


इसमें कोई तय नियम या फिक्स्ड एलिमिनेशन सिस्टम नहीं है। यहां दर्शकों को सब कुछ अचानक होता दिखेगा। यह शो भारत में बड़े सेलिब्रिटी और रियलिटी स्टार्स के लिए तैयार किया गया है, जहां 50 कंटेस्टेंट्स अपनी समझ, खेल और सर्वाइवल स्किल के दम पर एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।


शो का आइडिया फ्रांस के इंटरनेशनल शो 'लेस सिनक्वांटे' से लिया गया है। फ्रांस में इसका चौथा सीजन युवाओं के बीच काफी पॉपुलर रहा। इसके बाद पोलैंड और जर्मनी में भी यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च हुआ और टॉप रैंक में आया। अमेरिका में हिस्पैनिक चैनल टेलीमुंडो ने इसे प्रसारित किया। अब इस फॉर्मेट को भारतीय दर्शकों की पसंद और जरूरत के अनुसार ढाला गया है।


'द 50' की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा फॉर्मेट है। यहां 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को दस टीमों में बांटा गया है, हर टीम में पांच मेंबर हैं और हर टीम का एक कप्तान है। टीमें नियमित टास्क में हिस्सा लेती हैं और इन टास्क में जीतने वाली टीम को पावर और फायदे मिलते हैं, जबकि हारने वाली टीम अनसेफ जोन में चली जाती है। यहां बड़ा ट्विस्ट यह है कि अनसेफ टीम में से बाहर कौन जाएगा, यह जीतने वाली टीमें तय करती हैं। इससे खेल में हमेशा दबाव, योजना और रणनीति बनी रहती है।


हर एपिसोड में नया मोड़ देखने को मिलेगा। कभी कोई शॉकिंग ट्विस्ट आएगा, तो कभी टीम के रिश्ते की बागडोर टूटती दिखेगी। शो में खिलाड़ियों को लगातार सोच-समझकर अपने फैसले बदलने पड़ेंगे।


शो मुंबई के मड आइलैंड में बने बड़े पैलेस स्टाइल सेट पर शूट किया जा रहा है। सेट में एक खास कॉन्सेप्ट रखा गया है, जिसे 'लॉयन' कहा गया है। यह कंटेस्टेंट्स पर नजर रखता है और गेम की दिशा तय करता है।


शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में काफी चर्चित हस्तियां शामिल हैं। इसमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, उर्वशी ढोलकिया, सपना चौधरी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, रजत दलाल और कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। सभी अपने अनुभव और फैन फॉलोइंग के दम पर गेम में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे।


शो की मेजबानी फराह खान करेंगी। शो का प्रसारण रवि कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे होगा।


--आईएएनएस

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)