छतरपुर के व्यापारिक जगत के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली और ऐतिहासिक साबित हुआ है। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और JK सीमेंट के डिस्ट्रीब्यूटर शैलेन्द्र दीपू गुप्ता ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, IPL के भव्य मंच पर छतरपुर का नाम रोशन किया है। राजस्थान रॉयल और लखनऊ सुपर जाएंट के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शैलेन्द्र दीपू गुप्ता ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी भेंट की।
करोड़ों दर्शकों के सामने अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिले की इस प्रतिष्ठित शख्सियत की उपस्थिति ने हर छतरपुर निवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। JK सीमेंट के साथ उनके सफल व्यावसायिक सफर और उनकी कार्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि आज उन्हें खेल जगत के इतने बड़े सितारों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला। दीपू गुप्ता जी की इस उपलब्धि पर नगर के व्यापारियों, इष्ट मित्रों और परिजनों ने उन्हें ढेरों बधाइयां और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

