छतरपुर, विनोद मिश्रा। सावन माह के अवसर पर सागर रोड स्थित दुर्गा लक्ष्मीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली। यात्रा अर्धनारीश्वर मंदिर से शुरू होकर ढडारी स्थित नर्मदा माता मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने माता को चुनरी समर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुईं। कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती दीप्ति पांडेय ने बताया कि यह एक दिवसीय धार्मिक आयोजन था। इसमें पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। सावन माह में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भगवान शिव और नर्मदा माता की आराधना की।




