छतरपुर। छतरपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 220 के.वी. उपकेंद्र छतरपुर में 33 केवी मेन बस सेक्शन आइसोलेटर के सिंगल जेब्रा जम्पर तथा क्षतिग्रस्त जम्परों को बदलने का आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य किया जाना है। विद्युत लाइनों के संधारण एवं सुधार कार्य को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपादित करने के लिए 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (करीब 4 घंटे) संबंधित 33 केवी फीडरों का विद्युत प्रवाह बंद (शटडाउन) रहेगा। कार्यपालन अभियंता (संचालन एवं संधारण) संभाग छतरपुर ने आधिकारिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।
शहर के छत्रसाल चौक, कलेक्ट्रेट और कॉलोनियों में नहीं आएगी बिजली
शटडाउन के चलते छतरपुर शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाके सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे:
- 33 केवी छतरपुर पावर हाउस फीडर: कजलया पीपल, समनीगर, बेनीगंज, परवारी मुहल्ला, बड़ी कुंजरहटी, छत्रसाल चौक, जवाहर रोड, ब्रह्मकुमारी आश्रम, नया मुहल्ला, जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट, पुरानी बस्ती, नूरानी बस्ती, बसारी दरवाजा, अमानगंज, महाराजा कॉलेज रोड, सनसिटी, ईशानगर रोड, शांति नगर कॉलोनी, पेप्टेक, सागर रोड और जिला अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।
- 33 केवी सटई रोड फीडर: चौबे कॉलोनी, नरसिंहगढ़ पुरवा, महाराणा प्रताप नगर, सिनिटस कॉलोनी, सटई रोड, पीताम्बरा, नई गल्लामंडी क्षेत्र, छत्रसाल नगर, सुरेन्द्र विलास, पैराडाइस सिटी, नंदा कानन, पन्ना रोड, बजरंग नगर और अंबेडकर नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
- सौरा सब-स्टेशन: पेप्टेक, गल्लामंडी, पेप्टेक टाउन, ट्रांसपोर्ट नगर, सौरा रोड एवं विश्वनाथ कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ढडारी, मऊसहानियां, बसारी और गढ़ीमलहरा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटेगी बिजली
शहर के साथ-साथ जिले के कई ग्रामीण फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी 4 घंटे का कट रहेगा:
- 33 केवी ढडारी फीडर: ढडारी, ललौनी, परा, कतरवारा, पराचौकी, बूदौर, उदयनपुरा, चौका, रसुइयाभाटन, बजरंगगढ़ और रामपुरा सहित संबद्ध गांव।
- 33 केवी बसारी फीडर: चंद्रपुरा क्षेत्र, छतरपुर ग्रामीण के समस्त गांव, ओम साईं राम होटल और पं. देव प्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र।
- 33 केवी मऊसहानियां फीडर: देवपुर, वनगांव, राजपुरवा, धमौरा, आमखेड़ा, कटरा, टीकर, कैड़ी, भगवंतपुरा, खंदेवरा, बकायन के साथ-साथ चैतगिरी कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी, देरी रोड, सागर रोड और बगौता क्षेत्र।
- 33 केवी गढ़ीमलहरा फीडर: मेसर्स निर्भय स्टोन क्रेशर मोरवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, वाटर वर्क्स, हमा निवारी, गढ़ीमलहरा उपकेंद्र एवं संबंधित इलाके।
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के आम नागरिकों, व्यवसायियों और संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन समय (सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे) को ध्यान में रखते हुए पानी भरने सहित अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु किए जा रहे इस आवश्यक मेंटेनेंस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है।














