छतरपुर, संदीप यादव| छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टटम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल यहाँ थ्रेशर मशीन चलाते समय एक युवक हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक की पहचान दिनेश कुशवाहा (25 वर्ष) पिता राजाराम कुशवाहा निवासी टटम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिनेश गांव में ही पावर हाउस के पास थ्रेशर मशीन चला रहा था, तभी अचानक वह ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की जद में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे स्थानीय स्तर पर दिखाया और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर युवक को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
थ्रेशर चलाते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा
00:00/01:25

Piyush Awasthi
14 जून 2026, 05:40 am IST
Piyush Awasthi14 जून 2026, 05:40 am IST
Latest News

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद: 30 के खिलाफ एफआईआर, 20 आरोपी गिरफ्तार

पितृपक्ष में तर्पण के दौरान भीषण त्रासदी:नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मासूम को बचाने में गहरे पानी में समा गए लोग

मैरी कॉम के गिरने पर गौहर खान ने लिया काजी तौकीर का पक्ष, कहा- बच्चों की तरह गिर गईं

'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

निर्माणाधीन सड़क बनी मुसीबत:हटा-पन्ना स्टेट हाईवे पर यात्री, राहगीर और वाहन चालक परेशान

एशियन गेम्स: 'पिछली बार से कम पदक नहीं जीतेंगे', आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने के बाद बोले कोच जीवनजोत सिंह

आपदा से निपटने 100 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिकी सेना छोड़ रही इराक



