जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धरमपुर गांव निवासी फुरकान अंसारी के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे धर्मपुर मोड़ स्थित एक दुकान पर नाश्ता करने पहुंचा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके मुंह पर गोली मारी। घटना के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में भी फायरिंग की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल फुरकान अंसारी को जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या को लेकर गहरा आक्रोश जताया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। आपसी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

यूपी में सरकार ने जो काम कराए हैं, उससे भाजपा पर जनता का भरोसा कायम : नितिन नवीन

न्यूरोसाइंस में योगदान के लिए चीनी वैज्ञानिक यूनेस्को जीवन विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात की

14वीं एनपीसी स्थायी समिति का 25वां सत्र संपन्न, शी चिनफिंग ने राष्ट्रपति अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए

राहुल गांधी अराजकता फैलाने वाले टूलकिट का हिस्सा, यूपी में सपा-कांग्रेस की जुगलबंदी पर जनता को भरोसा नहीं: नितिन नवीन

चीन-पाकिस्तान की सूचना पहल सीपीईसी की छवि सुधारने में नाकाम रहेगी: रिपोर्ट

राहुल गांधी के पास नहीं हैं तथ्य, इसलिए संसद में चर्चा करने से भाग रही कांग्रेस: भाजपा नेता रोहन गुप्ता

यूएनडीपी के प्रशासक के साथ विशेष साक्षात्कार

सौर ऊर्जा में यूपी की बड़ी छलांग, पीएम सूर्य घर योजना में देशभर में अव्वल बना प्रदेश







