जबलपुर, अनुराग शुक्ला। भोपाल में आयोजित 25वीं राज्य वूशु/कुश्ती चैंपियनशिप में जबलपुर के कक्षा पांचवीं के छात्र युवराज त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। युवराज ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
युवराज प्रतिदिन करीब दो घंटे नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देखने को मिला। अलग-अलग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चार पदक हासिल किए।
यह भी पढि़ए: 26 सितंबर से शुरू होगा 16 दिनी श्राद्ध पक्ष::1966 के बाद बन रहा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सर्वपितृ अमावस्या पर शनिश्चरी और गजछाया योग का महासंयोग
युवराज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया है। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से उनके परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने युवराज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परिजनों और खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि युवराज आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जबलपुर का नाम रोशन करेंगे।













