छत्तीसगढ़/रायगढ़, रोहित तिर्की। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत लावाकेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया करीब 440 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 41 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के बहराइच की ओर जा रहे थे।
एक आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी करीब 440 किलो गांजा मिर्च की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया था।
लावाकेरा पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।














