अजयगढ़,मोहम्मद मुस्तकीम। अजयगढ़ क्षेत्र की अमरछी रेत खदान पर बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस संयुक्त कार्रवाई में पन्ना खनिज विभाग, अजयगढ़ राजस्व विभाग और पुलिस की टीम शामिल रही। छापेमारी की खबर मिलते ही क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया।


प्रशासनिक टीम ने मौके से कई एलएनटी मशीनें और डंपर जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान खदान के सीमा विवाद को लेकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। बताया जा रहा है कि सीमा विवाद के चलते पकड़ी गई 2 एलएनटी मशीनें और 3 डंपर उत्तरप्रदेश प्रशासन को सुपुर्द किए गए, जबकि 2 एलएनटी मशीनें मध्यप्रदेश प्रशासन ने जब्त की हैं।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। प्रशासन द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।