मुरैना, देवेन्द्र सिंह राजपूत। नैनागढ़ रोड स्थित सौन्दर्य मेकअप स्टूडियो में हुई करीब 10 लाख रुपए की चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया से वीडियो उर्फ अरमान और नस्सो उर्फ नसुरुद्दीन को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात के बाद टीम ने 100 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है।


आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब 10 लाख रुपए का चोरी गया माल बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है। चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।