छतरपुर, सुबोध त्रिपाठी। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किए कई अधिकारियों के तबादला आदेशछतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला छतरपुर (म.प्र.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) रजत सकलेचा द्वारा जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों, कार्यवाहक निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।


इन अधिकारियों के हुए स्थानांतरण:अजय अम्बे (निरीक्षक): थाना प्रभारी लवकुशनगर से थाना प्रभारी महाराजपुर। धर्मेन्द्र कुमार सिंह (निरीक्षक): थाना प्रभारी महाराजपुर से पुलिस लाइन। त्रिवेन्द त्रिवेदी (कावा. निरीक्षक): जिला विशेष शाखा छतरपुर से थाना प्रभारी लवकुशनगर। देवेन्द्र सिंह यादव (उप निरीक्षक): चौकी प्रभारी पहरा (थाना गौरिहार) से चौकी प्रभारी बछौन (थाना लवकुशनगर)। राजकुमार कोल (उप निरीक्षक): चौकी प्रभारी बछौन (थाना लवकुशनगर) से चौकी प्रभारी पहरा (थाना गौरिहार)। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद/रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-09-21 at 1.48.20 PM