Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरऑनलाइन गेम्स पर लगे रोक, स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिले

ऑनलाइन गेम्स पर लगे रोक, स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिले

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 10:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) ने देश में बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग के चलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि भारत में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और उनकी जगह स्किल डेवलपमेंट तथा ज्ञान आधारित ऐप्स को बढ़ावा दिया जाए, तो युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लग सकती है।


उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार, नई तकनीक सीखने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, जो देश को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। बागेश्वर महाराज ने कहा कि युवाओं को केवल मनोरंजन आधारित ऑनलाइन गेम्स में उलझाने के बजाय उन्हें कौशल और ज्ञान से जोड़ना जरूरी है।


दिव्य दरबार के दौरान उन्होंने देश की सामाजिक व्यवस्था पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति यह है कि देश में दारू सस्ती और दवा महंगी हो गई है। साथ ही अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी धीरे-धीरे निजी स्कूलों तक सीमित होती जा रही है, जिससे आम परिवारों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा हासिल करना कठिन होता जा रहा है।


भारत की शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केवल किताबों का ज्ञान, इंटरनेट या एआई आधारित जानकारी ही पर्याप्त नहीं है। यदि देश को अपनी प्राचीन संस्कृति और मूल्यों के साथ आगे बढ़ना है, तो गुरु-शिष्य परंपरा और गुरुकुल शिक्षा पद्धति को फिर से मजबूत करना होगा।


उन्होंने कहा कि जब बच्चों को पढ़ने के साथ समझने, अनुभव करने और जीवन मूल्यों को सीखने का अवसर मिलेगा, तभी एक संस्कारी और सशक्त पीढ़ी तैयार होगी। ऐसी पीढ़ी ही भविष्य में भारत को ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता के क्षेत्र में फिर से विश्व का मार्गदर्शक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)