Monday, February 16, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्लीभिवाड़ी हादसा : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

भिवाड़ी हादसा : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

Post Media
News Logo
Peptech Time
16 फ़रवरी 2026, 10:37 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भिवाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही घायलों के जल्द ही ठीक होने की कामना की।



उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।''



प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''राजस्थान के भिवाड़ी में हुई आग की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं प्रार्थना करता हूं।''



राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ''भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''



डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और लिखा, ''भिवाड़ी की केमिकल एवं पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल और धैर्य दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।''



राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 7 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के समय लगभग 25 मजदूर मौजूद थे। आग सुबह करीब 9.30 बजे खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर जी-1-118 बी में लगी।



प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग अचानक एक निजी औद्योगिक इकाई के अंदर भड़की और तेजी से फैल गई, जिससे कुछ ही मिनटों में कारखाने के बड़े हिस्से आग की चपेट में आ गए।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)