भोपाल के फतेहगढ़ इलाके में रविवार देर रात राजू टी स्टॉल के सामने करीब 20 मिनट तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। ईदगाह हिल्स निवासी कारोबारी विनोद शर्मा, जिनके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है, नशे की हालत में स्विफ्ट कार से पहुंचे। जैसे ही उनकी कार का टायर फटा, मौके पर मौजूद कुछ युवक उनकी ओर बढ़े, तो विनोद घबरा गए और रिवॉल्वर हवा में लहराने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कारोबारी ने एक युवक को मुक्के भी मारे। भीड़ ने तुरंत उन्हें काबू में किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने तक वह वहां से निकल चुका था। बाद में पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और विनोद को गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।