Tuesday, March 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरभाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, मंदसौर में सनसनी

भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, मंदसौर में सनसनी

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 फ़रवरी 2026, 06:25 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर,ललित शंकर धाकड़। मंदसौर शहर में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना की अज्ञात बदमाशों ने सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अभिनंदन क्षेत्र की है। रुबीना अपने पिता के घर से निकलकर किराए के मकान लौटने के लिए ऑटो में बैठ रही थीं। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। बाइक से उतरते ही एक युवक ने रुबीना पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से रुबीना को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साहिल नामक युवक पर हत्या का संदेह है, जो परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी एंगल से पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके फरार होने की दिशा का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)