भाेपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान शुक्रवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारना पड़ी। रायसेन रेप केस के आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद भाेपाल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अपराधी जमीन में छुपा हो या आसमान में, उसे ढूंढ लिया जाएगा।
विधायक रामेशवर शर्मा ने शुक्रवार काे मीडिया काे दिए बयान में कहा कि आरोपी सलमान ने मासूम बेटी के साथ जो घिनौना दुराचार किया है, उसके लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश है और सभी न्यायालय से मांग कर रहे हैं कि दरिंदे सलमान को कठोरतम सजा दी जाए। रामेश्वर शर्मा ने कहा, “ऐसे अपराधियों को सार्वजनिक रूप से सख्त सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचें।
कांग्रेस पर कसा तंजकांग्रेस में संगठन मंत्रियों की नियुक्ति निरस्त होने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के पचमढ़ी प्रशिक्षण का पहला परिणाम सामने आ गया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी को सलाह देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से सावधान रहो, ये तुम्हे जीने नहीं देंगे, कुछ करने नहीं देंगे। उन्हाेंने कहा कि पहले जीतू पटवारी जी जिसको चाह रहे थे उसे जिला अध्यक्ष बना रहे थे, नियुक्तियां कर रहे थे पर अब ये सारी नियुक्तियां दिल्ली से निरस्त कराते रहेंगे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

यादों में ठाकुर बलदेव सिंह : 'शोले' में गब्बर बनने की चाहत, रमेश सिप्पी के सामने बिखेरे बाल और काले कर लिए थे दांत

जानसेन, मिन्हास और होप आईसीसी 'मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित

गोकुल डेयरी चुनाव विवाद: कांग्रेस एमएलसी सतेज पाटिल ने महायुति पर निशाना साधा, बोले- करेंगे विरोध प्रदर्शन

उमर खालिद और शरजील इमाम ने जमानत याचिका खारिज होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

आयरलैंड से इटली जा रही फ्लाइट को बम की धमकी मिली, फ्रांस में हुई सुरक्षित लैंडिंग

एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 20 बढ़ा, नेट प्रीमियम आय 1.47 लाख करोड़ रुपए के पार

अग्निवीरों से जुड़े फैसले को लेकर शिवसेना ने सरकार को सराहा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

हैदराबाद में बनेंगे 38 आत्म गौरव भवन, रेवंत रेड्डी सरकार ने पिछड़ा वर्ग संगठनों को सौंपे सरकारी आदेश और फंड

अवैध बजरी खनन पर नकेल कसने के लिए राजस्थान सरकार ने विशेष टास्क फोर्स का किया गठन






