छतरपुर/बकस्वाहा, राजू दुबे। नगर के बस स्टैंड स्थित विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। आयोजन में बच्चों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों सहित नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालु गणेश भक्ति में लीन दिखाई दिए। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। समिति सदस्य सिद्धार्थ सोनी ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत लगातार धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार को ‘हनुमान अंश’ फिल्म का बड़े पर्दे पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसे लेकर नगरवासियों में उत्साह है। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
बकस्वाहा के बस स्टैंड पर विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति ने कराई भव्य महाआरती

Saurabh Shukla
21 सितंबर 2026, 08:16 am IST
Saurabh Shukla21 सितंबर 2026, 08:16 am IST



