सागर। सागर जिले के चर्चित दलित महिला अंजना हत्याकांड मामले में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उच्चतम न्यायालय की युगल खंडपीठ ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने इस प्रकरण में सीबीआई जांच का विरोध किया था, लेकिन न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का निर्देश दिया।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को हत्या के षड्यंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके चलते राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से चर्चित इस हत्याकांड में अब सीबीआई जांच शुरू होने से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच के बाद इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है, जिससे प्रदेश की राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है।

