Wednesday, March 11, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरसागर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा उद्घाटन, रोजगार मेले का भी किया शुभारंभ...!

सागर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा उद्घाटन, रोजगार मेले का भी किया शुभारंभ...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
11 मार्च 2026, 10:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर। सागर पहुंचे डॉ. मोहन यादव ने नरयावली रोड पर जेरई के पास स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ल और इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में रोजगार मेले का भी शुभारंभ किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले में देश और प्रदेश की कई कंपनियां भाग ले रही हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का इंटरव्यू लेकर अलग-अलग पदों के लिए उनका चयन करेंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा।


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।


मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी की स्थापना से सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अब छात्रों को पढ़ाई के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी।


उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी में हर साल रोजगार मेले और प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी की शुरुआत को जिले में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)