टीकमगढ़/पलेरा, सोनू विश्वकर्मा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलेरा में शनिवा को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में सांसद प्रतिनिधि तेजसिंह यादव और विधायक प्रतिनिधि भूमानिसिंह यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और माल्यार्पण से हुई। संस्थान के प्राचार्य हरिओम शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 के वार्षिक परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष साहू और खुशी मिश्रा, द्वितीय स्थान पर रहे प्रदीप लखेरे तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रविन्द्र कुमार राजपाली को व्यवसाय प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया और संस्थान की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आईटीआई परिसर में फ्लड लाइट एवं वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की। इस घोषणा पर विद्यार्थियों और स्टाफ ने आभार जताया।

इस अवसर पर प्राचार्य हरिओम शर्मा, प्रशिक्षण अधीक्षक आमोश कुमार अहिरवार, सहायक ग्रेड-3 सत्येंद्र नायक, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी जयेश चंद्रभान अहिरवार और प्रशिक्षण अधिकारी अविनाश पाठक सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।